बालोद| अर्जुंदा से गुंडरदेही मार्ग पर ग्राम कांदुल पुलिया के पास ट्रक से टकराकर बाइक सवार इन्दरमन साहू की मौत हो गई। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ अर्जुंदा थाने में धारा 106(1), 125 (ए), 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सड़क हादसा एक अक्टूबर की रात 10.15 बजे हुआ था। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम कांदुल निवासी इन्दरमन साहू एवं टीकम कुमार साहू दोनांे बाइक से घरेलू सामान खरीदने अर्जुंदा गए थे। वहां से घर जा रहे थे। इस दौरान कांदुल नाला पुलिया के पास ट्रक से टकरा गए। ट्रक चालक शंकर मण्डावी रात में बिना इंडीकेटर जलाए, बिना रिफलेक्टर गाड़ी को रोड पर खड़ा कर दिया था। घटना के बाद दोनों युवक को सीएचसी अर्जुन्दा में ले गए। जहां डॉक्टरों ने इन्दरमन साहू को मृत घोषित किया। वहीं टीकम कुमार को राजनांदगांव रेफर किया गया।


