रात में घर में सोई, सुबह तालाब में मिली लाश:बोकारो में ग्रेजुएशन की कर रही थी पढ़ाई, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

बोकारो में बुधवार को एक युवती का शव तालाब में उपलाता मिला। तालाब युवती के घर से कुछ ही दूरी पर है। युवती ने मंगलवार की रात में परिवार संग खाना खाया और सभी अपने कमरे में सोने चले गए। परिजन सुबह नींद से उठे तो घर का दरवाजा खुला मिला और युवती का शव तालाब में पड़ा था। घटना बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बांधगोड़ा साइट की है। मृतका की पहचान खुशी कुमारी (19) के रूप में की गई। वो बोकारो में ग्रेजुएशन की पढ़ाई रह रही थी और परिवार संग रहती थी। युवती के पिता सुरेश महतो बीएसएल में ठेका मजदूर है। रात में परिवार संग खाना खाकर सोई थी कमरे में सुरेश महतो मंगलवार की रात अपने काम से लौटे और रात का भोजन अपने परिवार के साथ किया। भोजन के बाद सभी सो गए। सुबह जब सुरेश की नींद खुली तो उन्होंने घर में खुशी को नहीं देखा। दरवाजा भी खुला हुआ था। उन्होंने आसपास पूछताछ शुरू की। घर से कुछ दूरी पर तालाब में मिली डेडबॉडी खुशी के बारे में जानकारी जुटाते हुए, जब घर के पास स्थित चार कुनिया तालाब के पास लोग जमा हुए तो पाया कि एक शव तालाब में उपला रहा था। शव को बाहर निकालने के बाद पता चला कि लाश खुशी की थी। ग्रामीणों के अनुसार खुशी पढ़ाई में अव्‍वल थी और परिवार में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं था। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल, पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या है या हत्या का, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *