राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की बंगाल टीम ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कालूबथान और निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जांच टीम ने कालूबथान ओपी के बोरिया गांव के पास एक सुनसान जगह पर कार्रवाई की है। 12 बोरी जिलेटिन बरामद इस जगह पर जुनकुदर निवासी संजय रवानी के घर पर टीम ने दबिश दी। यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बारूद बरामद किया गया। टीम ने कुल 12 बोरा जिलेटिन जब्त किया है। बंगाल में भी टीम की कार्रवाई एजेंसी की कार्रवाई बंगाल के बाबू डंगाल में भी जारी है। यहां भी संजय रवानी के घर पर छापेमारी की जा रही है। इस दौरान एनआईए ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। टीम अभी भी बारूद की मात्रा का पता लगाने में जुटी हुई है।


