जगराओं में NRI के घर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:इंग्लैंड में रहती है महिला, भाई को सारा सामान गायब मिला

जगराओं पुलिस ने एनआरआई महिला के घर से चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला इंग्लैंड में रहती है। भाई जब घर की सफाई करवाने पहुंचा तो सारा सामान गायब मिला। पुलिस ने भाई की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान शेरपुर फाटक के पास रहने वाले निर्दोष कुमार उर्फ निरू और अनिल कुमार उर्फ बकरी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता कपिल बांसल ने बताया कि उनकी बहन निशी इंग्लैंड में रहती हैं। उनका एक घर न्यू आत्म नगर में पुराने संत किरपाल पब्लिक स्कूल के पास है। निशी 21 मार्च को भारत आई थीं और कुछ दिनों बाद वापस इंग्लैंड चली गईं। भाई को घर के ताले टूटे मिले कपिल बांसल घर की देखभाल के लिए हर दो-चार दिन में सफाई करवाने जाते थे। एक दिन जब वह घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान गायब था। पुलिस को शिकायत करने के बाद जांच शुरू की गई। चोरी का सारा सामान भी बरामद थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में आरोपियों ने न्यू आत्म नगर में एनआरआई महिला के घर से चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों से पूछताछ दौरान और चोरी की वारदातों को लेकर भी सुराग मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *