रात में चोरी-छिपे और दिन में खुलेआम रेत की तस्करी:कोरबा में रेत से भरा 14 वाहन पकड़ाया; नदी-नालों से हो रहा अवैध खनन

कोरबा जिले में रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टास्क फोर्स की टीम ने रेत से भरे 14 वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, तस्कर रात में चोरी-छिपे और दिन में भी खुलेआम रेत की तस्करी कर रहे थे। सीतामणी, बरमपुर, बरबसपुर, दर्री, सर्वंगला नगर और जटराज में लंबे समय से रेत की तस्करी हो रही है। शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की नदी-नालों से भी अवैध रेत निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कई तस्कर नेताओं के करीबी हैं और कुछ खुद को समाजसेवी बताते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन जब्त कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बरमपुर सर्वमंगला क्षेत्र से एक टिप्पर, कोरबा, कुसमुंडा और पाली क्षेत्र से एक-एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। उरगा क्षेत्र से दो ट्रैक्टर और दो टिप्पर, कटघोरा क्षेत्र से तीन ट्रैक्टर तथा जिल्गा (करतला) क्षेत्र से तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। रेत घाटों पर नियमित निगरानी सभी वाहनों को नजदीकी थाना परिसर और खनिज जांच चौकी में रखा गया है। खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। टास्क फोर्स की टीम संवेदनशील क्षेत्रों और रेत घाटों पर नियमित निगरानी रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *