भास्कर न्यूज | बालोद एनएच 30 पर ग्राम चिटौद बिजली ऑफिस के सामने बाइक की टक्कर से ढाबा के कुक मनोज कुमार निवासी पश्चिम बंगाल की मौत हो गई। वह पैदल कहीं जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। ग्राम चिटौद निवासी कन्हैया लाल चनाप ने बताया कि 19 मार्च को रात 9 बजे निजी काम से पुरूर की ओर बाइक में जा रहा था। इस दौरान बिजली ऑफिस के सामने धमतरी की ओर से आ रही बाइक चालक ने पैदल चल रहे मनोज कुमार को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक भी सड़क किनारे गिर गया। मनोज के सिर में गंभीर चोट लगी थी। नाक, कान से ब्लड निकल रहा था। चालक बाइक को छोड़कर वहां से चला गया। ढाबा के संचालक को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मनोज को पुरूर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बाइक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुरूर थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 (1), 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


