रात 10 बजे… साउथ रेलवे कॉलोनी में बेकाबू एसयूवी ने 6 को कुचला, एक की मौत

चुटिया थाना क्षेत्र के साउथ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में हिनू निवासी धमेंद्र कुमार (40) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर रांची स्टेशन की ओर भाग गया। घायलों में रेलवे की टीटी अन्नपूर्णा नायडू (50), उनका बेटा कुणाल नायडू (26), कृष्णापुरी चुटिया निवासी संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव शामिल हैं। अन्नपूर्णा और कुणाल का इलाज राज अस्पताल में चल रहा है, जबकि प्रशांत गौरव को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक धमेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। धमेंद्र मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में काम करते थे। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों और नेपाल हाउस की ओर जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
मैं साउथ रेलवे कॉलोनी में मुनचुन सिंह के गृह प्रवेश में गया था। वहां धमेंद्र कुमार, संदीप महतो और प्रशांत गौरव भी आए थे। रात करीब 10 बजे हम लोग अपने-अपने घर लौटने के लिए निकले। हम सड़क किनारे पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से काले रंग की एक तेज रफ्तार एसयूवी डोरंडा की ओर से आई। हमें संभलने या हटने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हम सब उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। कई लोग सड़क किनारे फेंका गए। मुझे भी चोट लगी, लेकिन धमेंद्र कुमार की हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी। उनके सिर और सीने में गहरी चोटें आई थीं। गृह प्रवेश में आए लोगों ने तुरंत मदद की और हमें गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने धमेंद्र को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर हम सब स्तब्ध रह गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि वही एसयूवी आगे जाकर स्कूटी से जा रहे मां-बेटे को भी टक्कर मारकर भागी है। बाद में जानकारी मिली कि वे अन्नपूर्णा नायडू और उनके बेटे कुणाल नायडू हैं। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। गृह प्रवेश में शामिल होकर लौट रहा था, जोरदार टक्कर लगी रेलवे में टीटी अन्नपूर्णा नायडू बेटे कुणाल नायडू के साथ डोरंडा बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से लौट रही थीं। स्कूटी बेटा चला रहा था। घायल अन्नपूर्णा ने कहा कि घटना इतनी जल्दी हुई कि कुछ पता नहीं चला। मैं और बेटा दोनों सड़क पर इधर-उधर गिरे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *