रात 10 से सुबह 5 बजे तक थानों-चौकियों के रास्ते 50-50 मीटर पहले से बंद

संजय तिवारी | अमृतसर जैसे-जैसे जिले में ग्रेनेड हमलों के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे ही अब पुलिस धमाकों की घटनाओं से बचने के लिए नए-नए प्रयास कर रही है। इसके तहत अब थानों और चौकियों को जाते रास्तों पर 50-50 मीटर पहले ही बेरिकेडिंग करके बंद करने शुरू कर दिए गए हैं। बेरिकेडिंग रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक की जाएगी। गौरतलब है 20 दिन तक धमाकों का सिलसिला रुकने के बाद पहले गुमटाला पुलिस चौकी और अब कांग्रेसी नेता स्वर्गीय पप्पू जैंतीपुरिया के जयंतीपुर स्थित घर पर ग्रेनेड हमले के बाद पुलिस ने और ज्यादा सख्ती कर दी है। जब जिले के थानों और पुलिस चौकियों पर धमाकों की घटना शुरू हुई तो जिला पुलिस ने थानों और पुलिस चौकियों की बाउंड्री वाल पर तिरपाल, जालीदार परदे बुधवार देर शाम 7.48 बजे बाइक सवार 3 युवकों की ओर से स्वर्गीय पप्पू जैंतीपुर के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में 24 घंटे बाद भी अमृतसर देहाती पुलिस के हाथ खाली हैं । सीआईडी, थाना कत्थूनंगल सहित बटाला की पुलिस के 5 टीम तैयार किए गए, जिनकी छापेमारी जारी है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बटाला की ओर भागे थे। पुलिस ने अबतक 50 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए हैं। सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है, जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। जैंतीपुर में ब्लास्ट … पुलिस की 5 टीमों ने 50 जगह फुटेज खंगाली और दीवारें ऊंची करनी शुरू कर दी थी। रात को पीसीआर मुलाजिमों की गश्त बढ़ाई गई, फिर सिविल में मुलाजिम तैनात किए। लेकिन आतंकी हैप्पी पशियां, जीवन फौजी और गोपी नवांशहरिया फिर भी वारदात करने में कामयाब हो रहे हैं। जो कि सीधे पुलिस के सुरक्षा प्रबंधकों को चैलेंज है। उधर, गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर धमाका होने के बाद सिटी पुलिस ने विजय नगर, गुमटाला, फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस चौकी सहित थाना वेरका के साथ लगते फ्लाईओवर पर लोहे की ग्रिल लगाते हुए टीन लगाए और इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। इसी तरह अब जैंतीपुर कांग्रेस नेता और शराब ठेकेदार के घर पर ग्रेनेड हमले के बाद रात 10 बजे के बाद थानों और पुलिस चौकी के गेट से 50- 50 मीटर दोनों तरफ की दूरी में बेरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए जा रहे हैं। ताकि दोबारा से कोई धमाके की घटना को अंजाम न दे जाए। उधर, रोजाना पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह थानों और पुलिस चौकियों की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *