2 साल से नहरी पानी प्रोजेक्ट में बाधा बन रही तीन एकड़ जमीन कब्जे में ली

भास्कर न्यूज|अमृतसर डीसी साक्षी साहनी की सख्ती के बाद निगम की जमीन पर होने वाले अवैध कब्जों को खाली कराने की कवायदें अफसरों ने शुरू कर दी हैं। गुरु की वडाली में अलग-अलग दो जगहों पर करीब 4 एकड़ जगह पर किसी ने कब्जा करके फसल लगाई हुई थी। जिसमें निगम ने पहली करीब 3 एकड़ तो दूसरी से करीब 6 कनाल 13 मरला जगह पर अपना कब्जा कर लिया। निगम सूत्रों की मानें तो गुरु की वडाली में करीब 18 एकड़ जगह पर कब्जा लोगों का कब्जा बना हुआ है। तीन एकड़ 3 कनाल जगह पर कब्जा लेने के बाद भी करीब 15 एकड़ रह जाता है। जिस जगह पर निगम ने कार्रवाई की है। अब दोबारा से कब्जा लिए जाने के बाद नहरी पानी प्रोजेक्ट के तहत 4 टंकियां बनाई जाएंगी। निगम कमिश्नर ने बताया कि तीन एकड़ जगह पर तीन बड़ी टंकियां तो 6 कनाल 13 मरला में एक बड़ी टंकी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम की जगह पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराने के लिए डीसी संग मीटिंग हुई थी। जगह को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलदार अर्चना को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया। एस्टेट अफसर अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह, एक्सईएन सुनील महाजन व नहरी पानी प्रोजेक्ट टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जा लिया। निगम ने इस जगह पर मालकीयत के बोर्ड तो प्रोजेक्ट की टीम ने अपने पोल लगा दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *