भास्कर संवाददाता| नर्मदापुरम हरदा रोड पर रात तीन बजे शहर के तीन युवकों ने पिपरिया के ट्रक वालों से लूट की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरियादी आनंद वैष्णव निवासी लांजी पिपरिया अपने ट्रक को लेकर जा रहे थे। इस दौरान नर्मदापुरम के तीन युवक फारुख, सलमान और विनोद ने ट्रक रोका और 8950 रुपए जेब में हाथ डालकर लूट लिए। पैसे लेकर वे भाग गए। बाद में ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


