राजिम| नगर साहू संघ राजिम के चुनाव में रामकुमार साहू को अध्यक्ष पद पर चुना गया है। उन्होंने 40 वोट प्राप्त किए, जबकि अन्य प्रत्याशी भवानी शंकर साहू और ईश्वर साहू को 25-25 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहू और उमा देवी साहू, संगठन सचिव पद पर भागवत साहू और दावना साहू को चुना गया। शत प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्णतः लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाता सूची जारी की गई थी और दावा-आपत्ति का समय दिया गया था।


