डूंगरपुर| जैन पब्लिक मावि रामगढ़ के प्रशासक विजय कुमार जैन के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने डूंगरपुर जिले के क्षेत्रपालजी मंदिर, बांसवाड़ा जिले के वागड़ शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी व मानगढ़ स्मृति स्थल का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण सेवक ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान बच्चों को मानसिक विकास व सामान्य ज्ञान से अवगत कराया गया। मानगढ़ स्थित स्मृति स्थल पर गोविंद गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।


