रामगढ़ को पंचायत समिति बनाने की मांग:सीएम भजनलाल शर्मा को भेजे पोस्टकार्ड, ग्रामीण बोले- 65 किमी दूर है जिला मुख्यालय

जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र को पंचायत समिति बनाने की मांग ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पोस्ट कार्ड भेजे। क्षेत्र के कई युवाओं ने गोविंद सिंह राघवा के नेतृत्व में रामगढ़ स्थित पोस्ट आफिस पहुंच कर क्षेत्र के बड़े कस्बे रामगढ़ को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड भेजे। ग्रामीण गोविंद सिंह राघवा ने बताया कि इस कस्बे के पास स्थित कई ग्राम पंचायतों के वासी अपने जरूरी कामों के लिए जैसलमेर जाते हैं। जिला मुख्यालय से ये दूरी करीब 65 किमी दूर पड़ती है। ऐसे में ग्रामीणों को विकास अधिकारी से मिलने के लिए ये पंचायत स्तर आदि के काम को लेकर जैसलमेर जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीएम को भेजे पोस्टकार्ड ग्रामीण गोविंद सिंह ने बताया- क्षेत्रवासियों को 65 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे क्षेत्रवासियों को आर्थिक परेशानी के साथ पूरा दिन व्यतीत करना पड़ता है। क्षेत्र वासियों की मांग के अनुरूप वर्तमान परिसीमन में रामगढ़ को समिति बनाया जाना आवश्यक है, जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही विकास कार्यों में गति आएगी जो सीमांत क्षेत्र के विकास के अति आवश्यक है। इस मौके पर गोविंद सिंह के साथ भूर सिंह, बलवीर सिंह, कमल सिंह, नेपाल सिंह, सुलेमान खान रामगढ़, तन सिंह नग्गा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *