बाडमेर में 3 दिन पहले एसडीएम की ओर से डॉक्टर को धमकाने के मामले में नाराज चिकित्सकों ने सोमवार को जालोर में सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाड़मेर के सेड़वा में डॉक्टर को धमकाने वाले एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की। डिप्टी कंट्रोलर कमलेश मीणा ने बताया- बाड़मेर जिले में शनिवार को कार्यरत डॉक्टर रामस्वरूप डयूटी के दौरन ओपीडी चेक कर रहे थे। इसी दौरान निरीक्षण करने पहुचें सेड़वा के एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्दी उठ और मरीज को देख। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा कि एसडीएम की भाषा शैली और संबोधन का तरीका सम्मानजनक नहीं था। इससे अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की जालोर जिला ईकाई के सभी सदस्यों ने सोमवार की सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की और ओपीडी का बहिष्कार किया। इसके बाद सभी ने जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांड़े को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। मरीजों को हुई परेशानी
ओपीडी के दौरान मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे मरीजों की भीड़ लग गई और लंबी कतार लगी। हालांकि इमजेंसी में आ रहे मरीजों की जांच यथावत रखी गई।


