रामगढ़ घाटी में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, लगी भीषण आग:टेंपो चालक घायल, NH-33 पर घंटों जाम; ट्रेलर का चालक लापता

रामगढ़-रांची NH-33 फोर लेन पर चुटूपालू घाटी में एक आयरन ओर से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में एक टेम्पो वाहन भी आ गया। इस घटना में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। दुर्घटना के कारण घाटी में कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य करने में जुट गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर का चालक अभी तक लापता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *