रामगढ़ महोत्सव कल शुरू होगा तैयारी को देखने पहुंचे कलेक्टर

भास्कर न्यूज | उदयपुर रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर विलास भोसकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह महोत्सव 11 और 12 जून को रामवनगमन पथ के प्रमुख पर्यटन स्थल रामगढ़ में आयोजित होगा। यह आयोजन आषाढ़ मास के पहले दिन से शुरू होगा। कलेक्टर ने सांस्कृतिक मंच, स्टॉल स्थल, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बिजली, कूलर, माइक सिस्टम, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा, यह महोत्सव स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। दो दिवसीय महोत्सव में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, स्थानीय कवि सम्मेलन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *