रामगढ़ में बस-ट्रक की टक्कर:ट्रक चालक और महिला यात्री की मौत, 7 गंभीर घायल रिम्स रेफर

रामगढ़ जिले में एनएच-23 पर कोठार के पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। श्री गोकुल बस और एलपी ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। बोकारो से रांची जा रही बस (नंबर JH10BM-8219) की विपरीत दिशा से आ रहे एलपी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह दुर्घटना के बाद गाड़ी में ही फंसा रहा। बस में सवार एक महिला यात्री बिराजो देवी की भी मौत हो गई। दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल हुए। सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सात गंभीर घायलों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना में दोनों वाहनों का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *