थल सेना भवन की तर्ज पर बन रहा पंडाल:80 फीट ऊंचे पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर का होगा प्रदर्शन, विशेष लाइटिंग भी दिखेगी

हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष होने जा रहा है। शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति दिल्ली स्थित थल सेना भवन की तर्ज पर पंडाल का निर्माण करवा रही है। पिछले एक महीने से दर्जनों कारीगर इस पंडाल की तैयारी में जुटे हैं। पंडाल की ऊंचाई 80 फीट रखी गई है। इसमें आधुनिक तकनीक और विशेष लाइटिंग का प्रयोग किया जा रहा है। पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा। इस प्रदर्शन में भारत-पाक युद्ध के दौरान प्रयोग किए गए मिसाइल, हथियार और विस्फोटकों को दिखाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार अगले 4-5 दिनों में पंडाल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा शुरू हो जाएगी। समिति का मानना है कि यह पंडाल न केवल पूजा का केंद्र बनेगा, बल्कि अपनी थीम की वजह से चर्चा का विषय भी रहेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि दूर-दराज से भी लोग इस पंडाल को देखने हजारीबाग आएंगे। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को भी जागृत करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *