बोकारो में निकाली गई कलश यात्रा:ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर निकली कलश यात्रा, 17 सालों से चली आ रही परंपरा

बोकारो के चीरा चास स्थित नवीन कोऑपरेटिव कॉलोनी में नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। माँ दुर्गा गौरी शंकर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यात्रा माँ दुर्गा गौरी शंकर मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में शामिल महिलाओं ने लाल-पीली साड़ियां और पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा पहना था। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा पोखरा से पवित्र जल भरकर शुरू की गई। यात्रा नवीन कोऑपरेटिव, के.के. सिंह कॉलोनी, गंधाजोड़, आर्य बिहार, आश्रय बिहार, निकाय सिटी और डेमोडीह से होकर गुजरी। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुज कुमार विश्वकर्मा ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। सचिव विजय कुमार शर्मा समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे। 2008 में स्थापित इस मंदिर में हर साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। श्रद्धालुओं ने 2025 में सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *