धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा काली बस्ती में सोमवार को सात नंबर नाले से एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान दुर्गा देवी (60) के रूप में हुई है। दुर्गा देवी रविवार की शाम से लापता थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचित किया। केंदुआडीह थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी: बेटा मृतका के बेटे भोला भुईया ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वह नाले के पास नहाने या पानी देखने गई होंगी। इसी दौरान फिसलकर नाले में गिर गईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के बयान और प्राथमिक जांच के आधार पर इस घटना को दुर्घटना माना जा रहा है।


