रामगढ़ में सेवा पखवाड़ा पर हुई कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां

भास्कर न्यूज | उदयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत उदयपुर में भाजपा की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमलबान सिंह मरावी मुख्य अतिथि रहे। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने प्रभारी वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल रामगढ़ अध्यक्ष प्रबोध सिंह ने की। इस दौरान सेवा पखवाड़ा अंतर्गत होने वाले स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर, जन जागरण और सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की गई। कार्यकर्ताओं से इन सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनता की सेवा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यशाला में विशेष रूप से बीडीसी मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, चंद्रबसु यादव, कल्पना भदोरिया, आकाश जायसवाल, प्रमिला पोर्टे, बृजेश चतुर्वेदी, कन्हाई राम बंजारा, रमेश यादव, मानसिंह राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *