रामगढ़ छत्तरमांडू में देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त घटना रात करीब 12:05 बजे की है। कार रामगढ़ से कैथा चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात हाइवा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को कार से निकालकर रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।


