रामगढ़ वृद्धाश्रम में महिलाओं ने बांटे कंबल और फल

मुंगेली | बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में गरीबों और असहायों की मदद के लिए चेतना वरिष्ठ महिला संघ सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में रामगढ़ वृद्धाश्रम में राहत शिविर का आयोजन किया गया, जहां संघ की अध्यक्ष उमा शर्मा व पदाधिकारी बुजुर्गों का हाल-चाल जानने पहुंचे। गिरते तापमान को देखते हुए संघ ने वृद्धों और जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल और फल वितरित किए। अध्यक्ष उमा शर्मा ने बताया कि ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और संघ का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति भी जीवन सहजता से जी सके। वृद्धाश्रम में कंबल और फल वितरण इस दिशा में एक छोटी सी पहल है। सचिव मंजू सोलंकी और टीम ने वृद्धाश्रम में भजन गायन किया। कोषाध्यक्ष प्रमिला चैरसिया ने कहा कि संघ हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने सियान सदन में संरक्षक रजनी बाजपेई और उर्मिला सोनी के सानिध्य में नवंबर और दिसंबर में जन्मदिन वाले सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *