रामजी बाबा मेले में पिछले साल अनुसार लेआउट डाला:झूले लगना हुए शुरू, आज होगा दुकानों का आवंटन

संत शिरोमणि श्रीरामजी बाबा मेला 1 फरवरी से शुरू होगा। नगर पालिका की ओर से गुप्ता ग्राउंड पर इस बार लेआउट बदलने की तैयारी की थी। जिसके लिए नपा ने नया लेआउट भी डाल दिया था, लेकिन दुकानदारों के विरोध, विधायक की आपत्ति के बाद पिछले साल जैसा ही लेआउट फाइनल हुआ। जिसके बाद उस लेआउट को गुरुवार को झाड़ू से झाड़कर मिटाया गया। फिर गुरुवार को नया ले आउट डाला गया। शाम को 18 झूलों के टैक्स की रसीद काटी गई। जिसके बाद दो दिन से बाहर खड़े झूले रखे वाहनों को शाम 5 बजे ग्राउंड में एंट्री दी गई। शुक्रवार को दुकानों का आवंटन होगा। इस दौरान गहमा-गहमी की स्थिति बन सकती है। मेले में 450 दुकानें लगेंगी। झूले और अन्य मनोरंजन के साधन भी लगाए जा रहे हैं। कई शहरों से व्यापारी पहुंचे हैं। मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया 1 से 10 फरवरी तक मेला चलेगा। पिछले साल अनुसार लेआउट डालकर झूले और दुकानों को लगाया जाएगा। दुकानों का शनिवार को आवंटन होगा। मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर और बाहर के व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *