केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और यूपी के मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे:भस्म आरती में शामिल हुए, भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद

महाकाल मंदिर में शुक्रवार तड़के केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। दोनों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सपत्नीक प्रातः होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नंदी हॉल में नंदी का पूजन किया और पुजारी के माध्यम से जल अर्पित किया। आरती के बाद वी. सोमन्ना और केपी मलिक ने देहरी से दर्शन कर भगवान का पूजन-अर्चन किया। दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना और राज्यमंत्री केपी मलिक का स्वागत और सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *