बालोतरा | राजकीय नाहटा जिला अस्पताल में मंगलवार को भर्ती मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान की ओर से 8 यूनिट रक्तदान करवाया गया। संस्थान अध्यक्ष सोनू जीनगर ने बताया कि भर्ती मरीज शांति देवी, मनीषा देवी, पुष्पा, ओमी देवी व देवी को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता कमलेश, दिनेश, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रेम, ओमप्रकाश व सोम कुमार ने आपातकाल में रक्तदान किया। वहीं रक्तदाता हरीश भील आसोतरा ने अपने शादी की सालगिरह पर रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि शादी की सालगिरह, जन्मदिन व अन्य खुशी के मौके पर रक्तदान करना चाहिए। हीरालाल भील ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिदिन 4 से 5 मिनट रक्तदान करवा रही है। उपाध्यक्ष वीरू राणा ने बताया कि संस्था बालोतरा ही नहीं बल्कि जोधपुर, जयपुर व दिल्ली में भी संस्था की ओर से रक्तदान करवाया जा रहा है। हाल ही में संस्था की ओर से दिल्ली में सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को तीन यूनिट रक्तदान करवाया। रक्तदान के दौरान अशोक भील, भैरू डांगी उमरलाई, जगदीश डांगी उमरलाई, लेब स्टाफ धर्मेंद्र सहित संस्थान सदस्य मौजूद रहे।


