रामधुनी महोत्सव: मंडलियों ने दी प्रस्तुति, झांकी ने मोहा मन

अंबागढ़ चौकी| ग्राम मिरचे में रामधुनी महोत्सव हुआ। इसमें छत्तीसगढ की ख्याति प्राप्त मंडलियों ने हिस्सा लिया। संगीतमय मनमोहक झांकी की प्रस्तुति ने ग्राम मिरचे को भक्तिभाव के वातावरण से भर दिया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शांति बाई त्रिपुरे का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। जिपं सदस्य त्रिपुरे ने जिले की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। जनपद अध्यक्ष पुनउ राम फुलकॉरे, जनपद सदस्य श्यामलाल चंद्रवंशी, मिरचे सरपंच कविता पलाने, उपसरपंच भादुराम करसे, गालेशगिरी गोस्वामी, कृष्णकुमार साहू, खड़खडी सरपंच चन्द्रविजय दूधनाग आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *