रामनवमी पंचमी पर हजारीबाग में निकली अनूठी शोभायात्रा:महिलाओं के नेतृत्व में सनराइज ग्रुप की यात्रा, उज्जैन के कलाकारों ने बांधा समां

हजारीबाग में रामनवमी पंचमी के अवसर पर सनराइज ग्रुप द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसका नेतृत्व महिलाओं ने किया। बुलेट और जीप पर सवार महिलाएं शोभायात्रा के सबसे आगे थीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया उज्जैन से आए कलाकारों ने अपनी भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में भक्तों ने इस शोभायात्रा में हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात था। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रंग-बिरंगी झांकियां और भजन-कीर्तन की धुन से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। सनराइज ग्रुप हर वर्ष पंचमी पर शोभायात्रा निकालता है। महिलाओं द्वारा शोभायात्रा का नेतृत्व महिला सशक्तिकरण का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *