शिव मंदिर में तीन महीने में तीसरी बार चोरी:दानपेटी से नगदी और बैटरी ले गए, सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी

धनबाद के विशुनपुर बस्ती में अवस्थित शिव मंदिर को बीते रात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के गेट की कुंडी तोड़कर चोर बैटरी समेत दानपेटी में रखा नगदी लेकर फरार हो गए। घटना धनबाद थाना क्षेत्र की है। दानपेटी से रुपए गायब थे मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब मंदिर पहुंचने पर उन्होंने दरवाज़े की कुंडी टूटी पाई। अंदर जाने के बाद वह दंग रह गए। दानपेटी से रुपए गायब थे। अंदर रखी बैटरी भी गायब थी। इस चोरी की घटना को भांपने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लाउड स्पीकर और पीतल तांबा का नाग चुरा लिया गया था पुलिस मंदिर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मंदिर कमिटी के सदस्य ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, जिसमें लाउड स्पीकर और पीतल तांबा का नाग चुरा लिया गया था। उन्होंने बताया कि कमिटी ने यह निर्णय लिया है कि जल्द ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाया जाएगा। ताकि आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। बता दें कि यह मंदिर 1981-82 से ही स्थापित है। पांच साल पूर्व ही मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *