रामनवमी पर कन्या पूजन के बाद किया भंडारा:हरिशेवा धाम में आतिशबाजी; रामदरबार सजा, महाआरती की

भीलवाड़ा में हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर में रामनवमी महोत्सव श्रद्धा, उमंग और उत्साह से मनाया गया। कन्या पूजन के बाद यहां भंडारे का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया- रामनवमी पर अन्नपूर्णा रथ से नगर की बस्तियों में प्रसाद (अन्न क्षेत्र) वितरण किया। सायंकाल में भगवान श्रीराम नवमी पर्व पर सैकड़ों दीपकों से हरि शेवा प्रांगण में भगवान श्री राम की भव्य महाआरती की गई। श्रीराम दरबार सजाया गया। नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर आश्रम में 23 मार्च 2025 से 6 अप्रेल 2025 राम नवमी तक चल रहे सतत सनातन सत्संग पखवाड़े के अंतर्गत डॉ. विष्णु सांगावत एवं उनकी मंडली द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रांगण में भव्य आतिशबाजी की गई। हरि शेवा धाम में संतो व सनातन जन के संग भक्तिभाव का रंग छाया। भगवान श्रीराम को लड्डू महाप्रसाद का भोग लगाया। इस अवसर पर किशनगढ़ के महंत श्याम दास, संत मयाराम, राजाराम, गोविंदराम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर, सुरेश आहूजा, वंदना आहूजा, अशोक मुंदड़ा, विनोद झुरानी, मुरलीधर कोली, अशोक आहूजा, मोहन लालवानी, हेमंत वच्छानी, अमन शर्मा, गजानंद बजाज, गणेश प्रजापत, पल्लवी वच्छानी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बिलेश्वर डाड, गोपाल नानकानी, पंकज आडवाणी, इंद्र अवतानी, रमेश नेभवानी, बद्रीलाल सोमानी, देवीदास गेहानी, बाबूलाल टाक, महेश नावानी, हँसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *