रामनवमी पर भंडरा में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता हुई, सभी खोड़हा हुए पुरस्कृत

भास्कर न्यूज | लोहरदगा रामनवमी के अवसर पर रविवार को ठाकुरबाड़ी प्रांगण में महावीर मंडल भंडरा की ओर से अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन हुआ। आयोजन में भंडरा, कुम्हारिया, भौंरो, भैंसमुंदो, अंबेरा, कसपुर, बिछिया टोली, नवाटोली सहित कई गांवों के महावीर मंडल के अखाड़े शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, विशिष्ट अतिथि एसी जितेंदर मुंडा, सीओ दुर्गा कुमार, बीडीओ प्रतिमा कुमारी और थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने जीवन में कभी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। करुणा, दया, सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलकर राज किया। उन्होंने किसी दैवीय शक्ति का प्रयोग नहीं किया। एक साधारण मनुष्य की तरह जीवन जिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम भरत के लिए आदर्श भाई, हनुमान के लिए स्वामी, प्रजा के लिए न्यायप्रिय राजा, सुग्रीव और केवट के परम मित्र थे। सेना को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के रूप में भगवान राम को पहचाना जाता है। इन्हीं गुणों के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। प्रतियोगिता में शामिल महावीर अखाड़ों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान ईश्वरी मोहन शर्मा, धनेश्वर साहू, भीम साहू, आनंद पंडा, अमित कुंदन, चंदन लहरी, श्रीकांत गुप्ता, अमर साहू, बालकृष्णा सिंह, आनंद डूबे, अमित गुप्ता, अंतू साहू, उत्तम गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा भंडरा गूंज उठा। प्रखंड प्रशासन की ओर से युवा सद्भावना मंच भी बनाया गाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *