रामपाल राजपूत ने क्रॉस कंट्री में रजत पदक जीता

भरतपुर| सोन गांव निवासी रामपाल राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 24 जनवरी 2026 को रांची (झारखंड) स्थित कुटियातु आर्मी ग्राउंड में आयोजित 60वीं नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में रामपाल राजपूत ने टीम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद आज रामपाल राजपूत का लोहागढ़ स्टेडियम, भरतपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दलवीर हाथी (नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट), गौतम सिंह इंटरनेशनल कोच, गौरव सिंह, संजय फौजदार, कोच दीपक खटौटी, कोच अजय सोगर सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *