वित्तीय रूप से बचत और बैंकिंग योजनाओं के बारे में दी जानकारी

भरतपुर| सेवर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुडोता के ग्राम नगला चूरामन में वित्तीय साक्षरता केंद्र उच्चैन द्वारा एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को जन सुरक्षा योजनाओं, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं तथा बढ़ते वित्तीय फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।शिविर में सीएफएल उच्चैन से सेवर फील्ड कोऑर्डिनेटर अंजना शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को बचत एवं निवेश के महत्व के बारे में समझाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे “डिजिटल अरेस्ट” जैसे फ्रॉड के बारे में भी लोगों को जागरूक किया और इससे बचाव के उपाय बताए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्राम के समस्त महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जानकारी का लाभ उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *