रामपुर में कुख्यात सोनू गैंग के 21 सदस्य गिरफ्तार:26 ग्राम हेरोइन जब्त, 60 और लोगों पर पुलिस की नजर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात सोनू गैंग के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के मुख्य सरगना सोहन लाल उर्फ सोनू और उसकी सहयोगी गीता श्रेष्ठ पहले ही पकड़े जा चुके थे। पुलिस ने अब 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाखों की संपत्ति भी की जब्त जानकारी के अनुसार 3 मार्च को सोहन लाल और गीता श्रेष्ठ से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि नशे के धंधे से कमाए गए 9.22 लाख रुपए की संपत्ति भी इनके पास थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। 25 मार्च को पकड़े गए 10 आरोपियों में रितिक जिष्टू, पुष्पेंद्र, दिगम्बर सिंह, पवन छेत्री, विपुल, शशि कुमार, हनी लाल, धीरज शर्मा, रमन कायथ और धर्म सिंह उर्फ काकू सोनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को कैथू जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने जनता से की अपील रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा के अनुसार मामले में 60-70 और लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उन पर नजर रख रही है। डीएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *