रामलला दर्शन, श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना

बालोद | जिले के श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को अयोध्या में विराजित रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर किया। अध्यक्ष ने सभी यात्रियों का तिलक लगाकर और पुष्पहार से अभिनंदन किया। योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पात्र श्रद्धालुओं का चयन किया गया है, जिन्हें शासन के व्यय पर अयोध्या की तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे प्रदेश सरकार की एक पुण्यकारी योजना है। दशकों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने भव्य महल में विराजे हैं, और हमारे जिले के नागरिकों को उनका दर्शन लाभ मिलना सौभाग्य की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *