रामानुजगंज में कनहर पुल पर लगा जाम:जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सभापति भी फंसे, पुलिस ने खुलवाया जाम, व्यवस्था सुधारने की मांग

रामानुजगंज में रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर कनहर पुल के पास दो घंटे से अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा। इस जाम में यात्रियों के साथ-साथ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव और सभापति बद्री यादव सहित हजारों लोग फंसे रहे। जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज-बलरामपुर क्षेत्र से रांची और पटना जैसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकले यात्री जाम फंसे रहे। आरोप है कि जाम की वजह से कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराज्यीय नाके पर खनिज जांच के लिए आरटीओ, वन विभाग सहित अन्य जांच नाके लगे हुए हैं। कनहर पुल पार करने में लगा दो घंटे- सभापति इन नाकों पर वाहनों को रोककर खड़ा कर दिया जाता है, जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। बद्री यादव ने कहा कि झारखंड का बड़ा शहर मेदनीनगर रामानुजगंज से करीब 70 किलोमीटर दूर है। जहां से वे एक घंटे में रामानुजगंज पहुंच गए, लेकिन रामानुजगंज बॉर्डर पर स्थित कनहर पुल को पार करने में उन्हें दो घंटे का समय लग गया। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग वहीं, जाम की सूचना मिलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका, लेकिन तब तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन से जांच नाकों की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *