लाखों की लागत से बनी सड़क 4 माह में उखड़ी:ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,अधिकारी ने जांच और दोषी पर कार्रवाई का दिया आश्वासन

पेंड्रा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लालपुर दर्री से गुम्माटोला होते हुए करोदाटोला तक 10.45 किलोमीटर लंबी सड़क 277.87 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन यह कुछ ही महीनों में जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीण सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। यह सड़क लगभग चार माह पहले ही बनकर तैयार हुई थी, लेकिन अब यह जर्जर होकर जगह-जगह गड्ढों में बदल गई है। ठेका कंपनी, मे. दहगल बिल्डर्स, जिसने चार माह पहले इसका निर्माण किया था, अब सड़कों में सीमेंट से मरम्मत करवा रही है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उनके अनुसार, कंपनी ने केवल दिखावे के लिए डामरीकरण किया, जबकि बेस लेयर में भी सही ढंग से सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि छोटे वाहन और ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, और सड़क की खराब हालत से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। बारिश से पहले ही सड़क जर्जर हो गई थी, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा और भी कष्टदायक होने की आशंका है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी अनंत दीक्षित ने बताया कि सड़क की जल्द ही जांच करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ठेकेदार दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ब्लैकलिस्ट भी करें ग्रामीणों ने कहा है कि सरकार और विभाग सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान दें और दोषी ठेकेदारों को सिर्फ जुर्माना न दें, बल्कि उन्हें ब्लैकलिस्ट भी करें, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। स्थानीय ग्रामीण जितेश मांझी ने भी यही बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *