रामायण परीक्षा 22 दिसंबर को, 1500 छात्र होंगे शामिल:भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान करा रहा आयोजन, रामायण से जुड़े प्रश्न होंगे

झालावाड़ में भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान द्वारा 22 दिसंबर को रामायण परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में झालावाड़ जिले के लगभग 1500 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। परीक्षा का लक्ष्य विद्यार्थियों और आमजन में श्री रामचरितमानस तथा रामायण के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है। इससे जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आदर्श चरित्र का विकास हो सके। चित्तौड़ प्रांत के लगभग 32,000 विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें झालावाड़ जिले के 1500 छात्र शामिल हैं। परीक्षा के जिला संयोजक और बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप ने बताया कि यह परीक्षा पूरे जिले में व्यापक स्तर पर विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक प्रखंड और नगर में परीक्षा समितियों का गठन किया गया है, साथ ही परीक्षा प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। परीक्षा में रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और इसका स्वरूप ओएमआर शीट आधारित होगा। भाग लेने वाले विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। यह परीक्षा पूरे जिले में 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *