राम का पारा 1 डिग्री गिरा 29 से बादलों के आसार

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में ठंड ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार को 23.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 9.7 से 8.3 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में यह क्रमिक गिरावट दर्शाती है कि शहर में सर्दी लगातार बढ़ रही है और सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर तक दिन के समय धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंड का प्रभाव कायम रहेगा। वहीं 29 और 30 नवंबर को आसमान में बादल छाने की संभावना है। इन दिनों दिन का तापमान 21 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात का तापमान 8 से 7 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। कुल मिलाकर मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है और आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट संभावित है। जिससे लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा और सरकार की गाइडलाइन को अपनाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *