राम के आदर्श और वचन समाज के लिए हैं प्रेरणा

भास्कर न्यूज | लोहरदगा शहर में एकमात्र श्रीराम मंदिर फुलवारी में जय मां दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले अयोध्या में स्थापित राममंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। यहां श्रीराम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की संयुक्त प्रतिमा स्थापित है। जहां ऐसे तो प्रतिदिन पूजा अर्चना होती है, परंतु शनिवार को वर्षगांठ की खुशी पर सुबह से शाम तक अलग अलग आयोजन किए गए। इस क्रम में सुबह 10 बजे से नीरज पांडे और आनंद पांडेय की अगुवाई में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर चला। इस बीच साहू परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, उदय गुप्ता, लालमोहन केशरी, शंभूनाथ केशरी, कमल केशरी, मनीष साहू, कैलाश नाथ केशरी सहित अन्य समिति के वरिष्ठ लोग भी पहुंचे। जिन्होंने सर्वप्रथम यहां स्थापित भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। पुरोहित गोपाल पांडे की अगुवाई में पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। इसके बाद समिति सदस्यों द्वारा अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान दिया गया। मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। हमें उनके आदर्शों और वचनों पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर दोपहर से भव्य भंडारी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में व मुख्य रूप से उपस्थित लोग में महावीर ओझा, अजय घोष, आनन्द पांडे, दिनेश पांडेय, हिमांशु केशरी, रोहित ओझा, सुमित घोष, अनिकेत कुमार, जयजीत चौबे, माणिकचंद कच्छप, हरि कच्छप सहित अन्य का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *