भास्कर न्यूज | राजिम धर्म नगरी में पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा राम वन गमन पथ के अंतर्गत करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी और धर्म नगरी को विकसित करने का जिम्मा उठाया था इसी के अंतर्गत सीढ़ी पर लाल टाइल्स लगाए गए थे। वर्तमान में राम वाटिका के नीचे सीढ़ी पर लगे हुए यह टाइल्स निरंतर उखड़ रहे हैं। जिसके कारण पहले जो दृश्य दिखाई दे रहे थे अब बेरंग हो गए हैं। यदि शासन प्रशासन में ध्यान नहीं दिया तो बचा हुआ टाइल्स से भी नीचे गिर जाएगा जिसके चलते शासन की करोड़ों रुपया बर्बाद होगा। राजिम जयंती के दिन इस उखड़े हुए पत्थर पर एक आदमी का पैर लग गया और वह लड़खड़ाते हुए गिर गए गनीमत है कि वहीं पर उपस्थित एक व्यक्ति ने उन्हें उठा दिया वरना कोई बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


