रायगढ़ का न्यूनतम तापमान पहुंचा 11 डिग्री:तेज ठंड से बचने अलाव का सहारा, हफ्ते भर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिसबंर महीने के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे लोग ठंड से बचाव के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं आगे भी इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान है। नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, धीरे धीरे गिरावट के बाद तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था। अब ठंड पहले से ज्यादा बढ़ गया है और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। रात 10 बजे के बाद सड़कें विरान हो रही है। वहीं, ओस की बूंदे भी गिर रही है। ग्रामीण इलाकों में तापमान में करीब दो डिग्री गिरावट महसूस की जा रही है। तापमान में और गिरावट होने का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार तापमान में और भी गिरावट होने का अनुमान है। शनिवार के बाद बुधवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार से तापमान में 1 डिग्री गिरावट होने से न्यूनतम तापमान में 10. 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अलाव की कर रहे व्यवस्था नगर निगम के सहायक अभियंता सूरज देवांगन ने बताया कि तेज ठंड बढ़ने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। तकरीबन 15 जगह लकड़ियां अलाव के लिए दे दिया गया हैं। जिसमें रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, अग्रसेन चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, केवड़ाबाड़ी चौक, चक्रधर नगर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के अलावा अन्य जगह पर व्यवस्था की जा रही है। वहीं कहीं से अलावा के लकड़ियों की डिमांड आने से भी वहां भी लकड़ी उपलब्ध कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *