छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की लाश जंगल में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका यह भी है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही पति ने पहले पत्नी को मार डाला फिर खुद आत्महत्या कर ली। समारूमा जंगल के पास मिली दोनों की लाश दोनों ग्राम घरघोड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक यादव (42) और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव (38) के रूप में हुई है। दोनों की लाश शनिवार देर शाम करीब 6 बजे समारूमा जंगल के पास देखी गई। महिला की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और पति पेड़ पर फांसी से लटका हुआ था। जब मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई, तो तत्काल इसकी सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और उसके बाद पति ने पेड़ पर फांसी लगा ली। दोनों के बीच चल रहा था विवाद मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। वहीं उनकी 17 वर्षीय बेटी से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच पिछले दो-तीन दिनों से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस मौत का कारण उसी विवाद को जोड़ कर देखा जा रहा है। मामले की जांच जारी इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी की लाश मिली है और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजहों का पता चल सकेगा। ……………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गवर्नमेंट-क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश मिली:महासमुंद में कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया; फिर खुद फांसी लगाने की आशंका छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिला है। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के H-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42) का शव फंदे से लटकता मिला, वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चे की बॉडी नीचे जमीन पर पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर


