स्वामी राम प्यारा महाराज के 109वें अवतार दिवस पर श्री रामायण पाठ

भास्कर न्यूज | अमृतसर सतगुरु स्वामी राम प्यारा जी महाराज के 109वें अवतार दिवस पर योग साधना आश्रम गोल बाग की तरफ से शनिवार को भंडारा लगाया गया। आश्रम संचालक स्वामी गुरबख्श राय जी महाराज की अध्यक्षता में लगाए भंडारे से पहले महाप्रभु के दिव्य रामायण पाठ शुरू किया गया। जिसका भोग सुबह 9 बजे आश्रम में डाला जाएगा। भंडारे का शुभारंभ करने मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने भंडारे का शुभारंभ करते स्वामी गुरबख्श राय महाराज जी का आशीर्वाद लिया। सुबह से लेकर शाम तक चल भंडारे दौरान खीर, कढ़ी चावल, ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। जिसमें आश्रम कमेटी के जगदीश राय नारंग, प्रेम गुप्ता, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, अश्विनी कुमार, चंद्र मोहन, सोनू महाजन, नीरू, नीना, शौर्य, रेनू नारंग, शोभा गुप्ता, हरबंस लाल, राकेश डोगरा ने सेवा निभाई। इस मौके पर महाराज ने बताया कि स्वामी जी महाराज के अवतार दिवस पर रविवार को सुबह करीब 9 बजे हवन यज्ञ होगा। इसके बाद पाद पूजा और आरती भी की जाएगी। जबकि राम और सोनू एंड पार्टी की ओर से महाराज का गुणगान भजनों द्वारा किया जाएगा और योगा आसन पर प्रवचन दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *