सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का जन्मोत्सव समारोह आज, तैयारियां पूरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिख कौम के महान शहीदों और जरनैलों में शामिल सरदार जस्सा सिंह आहूवालिया का जन्मदिन 18 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। समस्त सिख मिसलों के प्रमुख रहे जस्सा सिंह आहूवालिया की याद में समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह आहूवालिया फेडरेशन के कंवीनर हरपाल सिंह आहूवालिया की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें दक्षिण हलके के आम आदमी पार्टी विधायक और चीफ खालसा दीवान के प्रधान डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर को समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। डॉ. निज्जर ने समारोह से जुड़ा पोस्टर भी जारी किया। इसके अलावा मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया को भी निमंत्रण पत्र दिया गया। डॉ. निज्जर और मोती भाटिया ने कहा कि जस्सा सिंह आहूवालिया की सिख कौम के लिए बड़ी देन है। कौम उन्हें सदियों तक याद रखेगी। सिख वर्ल्ड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अमृतसर चैप्टर के प्रधान राजिंदर सिंह मरवाहा ने कहा कि महान सिख जरनैल जस्सा सिंह आहूवालिया की सेवाओं को पंथ हमेशा याद रखेगा। मरवाहा ने बताया कि आहलूवालिया का जन्म दिवस समारोह बुर्ज अकाली फूला सिंह में पंथ रत्न बुड्डा दल के 14वें प्रमुख बाबा बलबीर सिंह जी 96 करोड़ की अगुवाई में 18 मई को सुबह 11 बजे से देर सायं तक आयोजित किया जाएगा । इसमें कौम के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे, ढाडी जत्थों द्वारा संगतों को सिख इतिहास और आहलूवालिय के जीवन से अवगत करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *