1000 मेडिकल अफसर भर्ती परीक्षा 3 जून को:22 तक कर पाएंगे आवेदन, वेबसाइट पर जारी होंगे रोल नंबर; हाईकोर्ट भी पहुंचा था मामला

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार 1000 पदों पर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती कर रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए अब 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। पहले 15 मई आखिरी तारीख रखी गई। जबकि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा तीन जून को होगी। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के मुताबिक, लिखित परीक्षा में अपीयर होने वालों के रोल नंबर घर के एड्रेस पर नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि उन्हें यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। यूनिवर्सिटी ने लोगों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। पीएमएस ने उठाया था मुद्दा
पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के मेंबरों की तरफ से यह मामला सेहत मंत्री बलबीर सिंह व विभाग के सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों के समक्ष उठाया गया था। उन्होंने इस दौरान कई चीजों का तर्क दिया। इसके बाद अधिकारियों की उच्च स्तरीय मीटिंग में इस विषय पर चर्चा हुई। वहीं, अब आदेश जारी किए गए हैं। इससे लोगों को फायदा होगा। हाईकोर्ट भी पहुंचा है मामला
पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। अदालत में भीष्म किंगर द्वारा जनहित याचिका दायर की गई है। उन्होंने पंजाब के मालेरकोटला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को प्रमुखता से उठाया था। इसमें सरकार ने भी माना कि अस्पताल में कमी है। वहीं, एक हजार पदों की भर्ती चल रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।
ऐसे करना होगा आवेदन:
सेहत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, भर्ती संबंधी सारे नियम और आवेदन की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। इसके लिए आवेदकों को www.bfuhs.ac.in पर लॉगिन करना होगा। वहीं, पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (PCMSA) का दृढ़ विश्वास है कि यह कदम राज्य की विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सामान्य आपातकालीन और विशेषज्ञ सेवाओं को समान रूप से मजबूत करेगा। पिछले कुछ वर्षों में चिकित्सा अधिकारियों की नियमित और समयबद्ध भर्ती के मुद्दे पर सरकार और पीसीएमएसए के बीच लगातार सकारात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है, जिसका उद्देश्य राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *