कविता व वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जामताड़ा| सेंट एंथोनी विद्यालय की कायस्थ पाड़ा मुख्य शाखा और पुलिस लाइन स्थित नई शाखा में शनिवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ। यह सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के तहत आयोजित किया गया। उद्देश्य था छात्रों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाना। जूनियर वर्ग के बच्चों ने कविता पाठ और कहानी वाचन में भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। सीनियर वर्ग के छात्रों ने चित्रांकन, सामान्य ज्ञान क्विज़ और वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने तार्किक सोच और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य अरूप कुमार यादव, उप-प्राचार्य लारेब खान, शैक्षणिक प्रमुख दीपक कुमार मंडल, नई शाखा के ब्रांच इंचार्ज नीरज कुमार तिवारी और विज़न-इ सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी शामिल रहे। सभी ने निष्पक्षता और पारदर्शिता से मूल्यांकन किया। विद्यालय के मुख्य संरक्षक व समाजसेवी डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि छात्र केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें। अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करें। प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास था। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *