रायगढ़ के तमनार में कई गांव के ग्रामीण थाना पहुंचे:ग्रामीणों की मांग जनसुनवाई मामले में अधिकारियों पर FIR दर्ज हो, अतिरिक्त बल तैनात किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तमनार में काफी संख्या में ग्रामीण रैली निकालकर तमनार थाना पहुंचे। जहां उनके द्वारा पूर्व में हुए जनसुनवाई कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने साथ ही मामले में उच्चस्तरीय जांच कराकर जल्द ही दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग की गई। तमनार ब्लाॅक के टांगरघाट, आमगांव, तिलाईपाली, खुरूसलेंगा, लिबरा, झरना समेत अन्य गांव के ग्रामीण तमनार थाना पहुंचे। यहां इनका कहना था कि पुलिस ने आंदोलन करने वालों पर FIR दर्ज कर लिया, लेकिन अवैधानिक रूप से जनसुनवाई कराने वाले लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी, जिंदल प्रबंधन, राजस्वकर्मी व CHP चौक में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का आरोप था कि यह जनसुनवाई नहीं बल्कि 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और निर्धारित प्रक्रियाओं का खुला उल्लंघन है। इस दौरान ग्रामीणों को अपनी बात रखने से रोका गया। विरोध करने वालों को बाहर निकाल दिया गया, पुलिस बल के सहारे जनसुनवाई कराया गया। पूर्व निर्धारित तरीके से कार्यवाहीं पूरी नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई के बाद ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन शुरू किया, लेकिन पुलिस ने आंदोलनकारियों पर FIR दर्ज कर लिया। काफी संख्या में ग्रामीण थाना के बाहर जूटे
ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध जनसुनवाई से हालात बिगड़े तो आंदोलनकारियों पर कार्रवाई हुई और अवैध जनसुनवाई कराने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को थाना के बाहर काफी संख्या में ग्रामीण जूटे हुए थे और नारेबाजी कर अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। ज्ञापन सौंपकर अपराध दर्ज करने की मांग
मामले में थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की गई और ज्ञापन की प्रतिलिपी राज्यपाल, पीएमओ कार्यालय, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग रायपुर भेजा गया है। वहीं स्थिति को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *