रायगढ़ के श्याम मंदिर में मुकुट-कैश चुराने वाला चोर पकड़ाया:रॉड से ताला तोड़कर 25 लाख की चोरी की थी; गहने-सामान सब बरामद

रायगढ़ जिले के श्री श्याम मंदिर में 25 लाख के आभूषणों समेत कैश चुराने वाला आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने 9 दिनों में वारदात की गुत्थी सुलझा ली है। चोर को पकड़ लेने की पुष्टि प्रदेश के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर की है। बता दें कि 13-14 जुलाई की रात अज्ञात चोर शातिर तरीके से मंदिर के अंदर घुसे थे, इसका CCTV भी सामने आया था, जिसमें सफेद कपड़ा ओढ़कर मुंह में कपड़ा बांधे चोर नजर आया था। वह भगवान को पहनाए सोने का मुकुट और कैश लेकर भागा गया था। IG डॉ संजीव शुक्ला करेंगे खुलासा घटना के बाद पुलिस ने कई CCTV खंगाले। इसके अलावा हरेक बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। जिसका नतीजा निकला कि पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। फिलहाल इस बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बुधवार यानि आज बिलासपुर रेंज के IG डॉ संजीव शुक्ला रायगढ़ पहुंचकर मामले का खुलासा करेंगे। वित्त मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा मंत्री ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा है कि रायगढ़ के श्याम मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझा ली गई है। मंदिर से चुराए गए हमारे आराध्य के मुकुट सहित सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। 2 दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वहीं इस मामले को लेकर शहर में दो दिनों से इस बात की चर्चा थी कि आरोपी सरिया क्षेत्र का रहने वाला है और उसका नाम भोजराम है। हांलाकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। प्रेस कान्फ्रेंस से पहले खुलासा हो जाने के कारण पुलिस ने इस चोरी के मामले में पूरी गोपनियता बरती है और इसका खुलासा प्रेस कान्फ्रेंस में करने की बात कही जा रही है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायगढ़ के मंदिर में 25 लाख की चोरी का LIVE-VIDEO:प्लास्टिक ओढ़कर घुसा, लोहे की रॉड से ताला तोड़ा; सोने का मुकुट-कैश लेकर फरार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में 25 लाख की चोरी हुई है। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसा। भगवान पर चढ़ा सोने का मुकुट, श्रृंगार के गहने और 2 दान-पेटी से कैश लेकर फरार हो गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक ओढ़कर और लोहे की रॉड के साथ मंदिर में घुसते दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *