छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क हादसे में फिर एक युवक की मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ से कापू मेन रोड पर घटित हुई। जहां पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक उंकादांड का रहने वाला ललित विश्वकर्मा, 32 साल शनिवार की सुबह खम्हार रोजी मजदूरी करने के लिए के लिए आया था। दिन भर काम के बाद रात तकरीबन 8 बजे वह अपने घर पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे ललित गिर गया और वाहन का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। इससे खून से लथपथ हालत में ललित की मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर जब आसपास के लोगों को लगी, तो वे मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना में दी गई। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जूटी
वहीं बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार में खम्हार की ओर भागते देखा गया है। जिसके बाद अशांका जताई जा रही है कि उसी पिकअप चालक ने घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


